महाराजगंज: कुंदनगंज के पास बाइक का टायर फटने से दो बाइकों की हुई टक्कर, दोनों बाइक पर सवार 7 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
6 जुलाई रविवार दोपहर 1 बजे पीछे चल रही बाइक का अचानक टायर फट गया। जिसके चलते आगे चल रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर मे पीछे की बाइक पर सवार दो युवक एवं आगे की बाइक पर सवार दो महिलाएं एक पुरुष एवं दो बच्चे सभी लोग गिरकर घायल हो गए। गनीमत यह रही कि, पीछे कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था। नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। सभी घायलों का इलाज सीएचसी ने किया गया है।