झांसी: ईलाइट चौराहे पर महिला ने एक किशोर के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2025 नाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ईलाइट चौराहे पर एक महिला ने एक किशोर के साथ सड़क पर मारपीट कर दी और थप्पड़ मारते हुए बाल खींचकर ले जाती नजर आई। चौराहे से निकल रहे किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो शनिवार की दुपहर 2 बजे सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद नबाबाबाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं।