उमरेठ: जिलेहरी घाट शिव मंदिर में चोरी, दान पेटी का ताला तोड़ा, लगातार चोरियों से मंदिर का विकास प्रभावित
उमरेठ के मोरडोंगरी जिलेहरी घाट के शिव मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने दान पेटी तोडकर उसमें रखी नगद राशि चुरा ली। घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात की है। सोमवार को घटना की सूचना उमरेठ थाने में दी गई। मंगलवार को चार बजे शिव जगदंबा जन कल्याण सेवा समिति ने बताया कि मंदिर में लगातार चोरियों की घटनाओं से मंदिर का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।