इटावा: मुगलपुरा गाँव मे कुहाड़ी से हुई व्यक्ति की हत्या का हत्याआरोपी गिरफ्तार,जमीनी विवाद में की गई थी हत्या,SSP ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Feb 7, 2024 चौबिया थाना क्षेत्र के मुगलपुरा गांव में 24 जनवरी को लियाकत हुसैन की हत्या का आज बुधवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खुलासा किया है। जमीन के विवाद के कारण की गई थी लियाकत हुसैन की हत्या। हत्यारोपी छोटे उर्फ इरशाद पुत्र बाबू खान को कुल्हाड़ी के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के बनी हरदू मोड़ से गिरफ्तार किया है।