करछना: करछना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अज्ञात कारणों से लगी आग, खराब खड़ी एंबुलेंस जलकर हुई राख
करछना थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को अज्ञात करणों से आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटों ने तीव्र धारण कर लिया। जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाते तब तक पास में खड़ी पुरानी एंबुलेंस में आग पकड़ लिया और देखते ही देखते एंबुलेंस जलकर खाक हो गई।