ज़मानिया: स्कूटी हादसे में शहीद बीएसएफ हेड कांस्टेबल राधाकृष्ण राय का पार्थिव शरीर रेवतीपुर गांव पहुंचा, गांव में शोक का माहौल
गाजीपुर जिले के रेवतीपुर गांव स्थित धज्जू राय पट्टी निवासी बीएसएफ हेड कांस्टेबल राधाकृष्ण राय का पार्थिव शरीर जब शनिवार की सुबह ग्यारह बजे तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सड़क हादसे में शहीद हुए 48 वर्षीय राधाकृष्ण राय की अंतिम झलक पाने के लिए सैकड़ों ग्रामीण उमड़ पड़े।