कोल: मुकट पुर में अज्ञात कारणों से घेर में लगी भीषण आग, किसान का अनाज जलकर हुआ राख, 2 भैसों की हुई मौत
Koil, Aligarh | Apr 26, 2025 अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के गांव मुकट पुर में अज्ञात कारणों के चलते घेर में भीषण आग लग गई।वहीं आग में जलकर किसान का अनाज राख हो गया।घेर में बंधी दो भैंसों की भी मौत हो गई।इस दर्दनाक हादसे में किसान का कई लाख रुपये को नुकसान बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।फिलहाल किसान ने सरकार से मुआफ़्ज़े की मांग की है।