अमरोहा: अमरोहा में पुलिस का खौफ खत्म, डिडौली कोतवाली में दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, महिला सहित चार घायल, अस्पताल में भर्ती
अमरोहा। जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगा। इस घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।