अशोकनगर जिला जेल के पास पैदल करीला जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के झंडी गांव निवासी मनोज पुत्र मुरारी कोरी उम्र 39 वर्ष शनिवार को सुबह 11:00 बजे अपने गांव से पैदल करीला जा रहा था इसी दौरान अशोकनगर जेल के पास अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी।