सिवानी: सिवानी के अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी ने बहल अनाज मंडी का किया दौरा।
अखिल भारतीय किसान सभा सिवानी के पदाधिकारी ने सोमवार को बहल अनाज मंडी का दौरा किया और किसानों की समस्याएं जानी । किसान नेता दयानन्द पूनिया ने कहा कि किसानों को टोकन कटवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में किसान काफी परेशान है ।सरकार को तुरंत प्रभाव से किसानों की समस्याओं का हल करना चाहिए अन्यथा किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।