अम्बाला: मानव चौक के नजदीक एक्टिवा पर जा रहे युवक को दूसरे स्कूटर ने मारी टक्कर, डायल 112 द्वारा लाया गया नागरिक अस्पताल
Ambala, Ambala | Mar 26, 2024 अंबाला शहर के बादशाह कॉलोनी के रहने वाले संजीव कुमार ने बताया कि आज वह अपनी ड्यूटी पर चोडमस्तपुर जा रहा था मानव चौक के नजदीक एक दूसरे स्कूटर ने उसे टक्कर मार दी टक्कर लगते वह नीचे जमीन पर गिर गया। डायल 112 द्वारा उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। अब वह पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेगा।