झाझा: मधुआ गांव में पति को बचाने गई महिला के साथ हुई मारपीट, झाझा के रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Nov 10, 2024 शनिवार की रात्रि 8 बजे मधुआ गांव में पति को बचाने गए एक महिला के साथ उसके घर वालो ने लोहे के रॉड से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई जिसका इलाज रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ। घायल महिला ने बताया कि जमीन को लेकर जब मेरा पति अपने पिता से बात कर रहा था कि मेरा देवर चिंटू और पिंटू उसके साथ मारपीट करने लगा।