गुमला: मड़ापानी निवासी साइकिल सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी, रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Aug 29, 2025 गुमला जिला अंतर्गत गुमला चैनपुर सड़क में अज्ञात वाहनों के चपेट में आने से मड़ा पानी निवासी 60 वर्षीय फेकू उरांव गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसके बाद परिजनों द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सर में गंभीर चोट लगने की वजह से रिम्स रेफर कर दिया।परिजनों ने बताया दिन के करीब 12 बजे कोटाम शराब पीने आ रहा था।