राजसमंद: राजसमंद विधायक की पहल रंग लाई, अब सड़कों की सतह ऊंची नहीं होगी
राजसमंद विधायक की पहल रंग लाई, अब सड़कों की सतह ऊंची नहीं होगी। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी की पहल पर राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सालों से चली आ रही इस समस्या पर अब लगाम लग सकेगी. अक्सर हम देखते हैं कि शहरों में पुरानी सड़कों को हटाए बिना ही उन पर नई परतें बिछाई जाती हैं, जिससे सड़कों की सतह लगातार ऊंची होती जाती है।