झांसी: बड़ागांव के हस्तिनापुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनेगा, अगले साल से शुरू होगी पढ़ाई
Jhansi, Jhansi | May 30, 2025 बड़ागांव के हस्तिनापुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनेगा। यहां पर कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। निजी स्कूल की तरह की सुविधाएं मिलेंगी। भवन निर्माण से पहले यहां पर मृदा परीक्षण का काम शुरू हो गया है। अगले सत्र से पहले विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा।