झांसी: कांग्रेस ने गांधी उद्यान में मेडिकल कॉलेज अग्निकांड के दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Nov 29, 2024 शुक्रवार समय करीब दोपहर 1 बजे गांधी उधान कचेहरी चौराहा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में मेडीकल कॉलेज में हुये अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच व दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर धरना दिया गया और जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया किया।