आरा: झोंकीपुर गांव में जमीनी विवाद में हुआ खूनी खेल, मारपीट में कुल 7 लोग बुरी तरह से हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Nov 27, 2024 कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत झोंकीपुर गांव में जमीनी विवाद में खूनी खेल हुआ जहां इस मारपीट की घटना में कुल सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।जिसके बाद परिजनों के द्वारा सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि चार कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है इसी को लेकर घटना घटित हुई है