लोहरदगा: वन विभाग की टीम पर लकड़ी माफियाओं का हमला, छापेमारी के दौरान गाड़ी से कुचलने का प्रयास, कर्मी बाल-बाल बचे
लोहरदगा मे वन माफियाओं की बढ़ती गतिविधियों के बीच मंगलवार शाम 5:30 बजे एक गंभीर घटना सामने आई। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए निकली वन विभाग की टीम पर लकड़ी माफियाओं ने हमला कर दिया। हिसरी-पतरातू मार्ग पर गश्ती के दौरान सखुआ लकड़ी से लदे पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन माफियाओं ने दुस्साहस दिखाते हुए वन विभाग की गाड़ी को टक्कर मार दी।