टेहरोली: बंगरा में शॉर्ट सर्किट से किसान की 5 बीघा फसल जलने से मचा कोहराम
तहसील के ग्राम बंगरा में किसान के खेत से निकले विद्युत विभाग के तारों से अचानक फाल्ट होने से खेत मे कटी पडी गेंहूँ की फसल में आग लग गई । जिससे किसान के 5 बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गई । ग्राम वासियों की सूचना पर मौके पर पहुँची दमकल की टीम नें आग पर काबू पाया । लेकिन जब तक फसल पूरी तरह से जल चुकी थी |