जहरीले सिरप कोल्ड्रिफ ने सोमवार को फिर एक बच्चे की जान ले ली। जहरीले सिरप को पीने के बाद बोरदेही के टीकाबर्री निवासी हर्ष यदुवंशी की तबियत बिगडी थी। अक्टूबर महिने से उसका नागपुर में उपचार चल रहा था। 120 दिनों के बाद अंततः वह मौत से हार गया। सोमवार को नागपुर में पोस्टमार्टम किया गया। 7 बजे रिश्तेदार ने बताया परासिया में उसका उपचार किया गया था।