धानापुर विकासखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रायपुर बभनियाव निवासी पुष्पा देवी ने शनिवार दोपहर बताया कि पिछले 5 साल से राशन कार्ड के लिए प्रयास कर रही है, उनका 2006 में बना लाल राशन कार्ड 2021 में निरस्त कर दिया गया। अधिकारियों के पास जाती है, तो अधिकारी टालमटोल कर देते है। धानापुर के कई परिवार भी सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले पा रहे है।