बूंदी: 17 जून को बूंदी के दौरे पर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Bundi, Bundi | Jun 16, 2025 लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार 17 जून को बूंदी आएंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार श्री बिरला 17 जून को सुबह 11 बजे बूंदी में नवनिर्मित केन्द्रीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे कृषि उपज मण्डी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे नए नगर परिषद भवन का उद्घाटन करेंगे।