शंभूगंज बीडीओ ने बीएओ व पुलिस के साथ शनिवार को दोपहर बाद करीब 1 बजे शंभूगंज बाजार स्थित मां भगवती कृषि केंद्र मिर्जापुर बाजार के जय गुरु कृषि केंद्र सहित कई कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण कर जांच किया। इस दौरान कृषि केंद्र का भंडार का सत्यापन करने के साथ-साथ लोगों से पूछताछ कर युरिया के पैकेट से लिए जाने वाले राशि की जांच की। जहां पुछताछ कर संतोष व्यक्त किया।