बिहिया: धवरी गांव में चोरी से बिजली जलाने के मामले में एक बिहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज
Behea, Bhojpur | Aug 22, 2024 बिहिया विद्युत विभाग की टीम ने बिहिया थाना क्षेत्र के धवरी गांव में छापेमारी कर चोरी से बिजली जलाते हुए पाये जाने पर बिहिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज करायी गयी छापेमारी में जेई उमाशंकर ने कहा है कि चोरी से बिजली जलाने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी जिसमें पाया गया कि बिजली मीटर से पूर्व हीं बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही है.