पांच साल बाद बीएचयू कैम्पस में होगा स्पंदन, शोभायात्रा के साथ सोमवार को युवा महोत्सव का आगाज़
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के अंतर-संकाय सांस्कृतिक युवा महोत्सव का आगाज सोमवार को एम्फीथियेटर ग्राउंड में दोपहर दो बजे से विभिन्न संकायों, संस्थानों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाल कर किया जाएगा। वहीं, महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन समारोह शाम पांच बजे से एम्फीथियेटर ग्राउंड के मंच पर किया जाएगा।