कुलपहाड़: पनवाड़ी में विद्युत चेकिंग अभियान चला, बकायेदारों से वसूले ₹1.20 लाख, फरवरी में ब्याज व मूलधन पर मिलेगी विशेष छूट
शासन के निर्देशानुसार पनवाड़ी कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बकाया बिलों की वसूली, बिजली चोरी पर रोक तथा उपभोक्ताओं को नियमित भुगतान के प्रति जागरूक करना रहा। विभाग की टीम ने अग्निहोत्री पूरा और 15 ओट्स सहित कई मोहल्लों में घर-घर जाकर मीटरों की जांच की और बकायेदारों को नोटिस जारी किए।