मड़ियाहू: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले प्रधानाध्यापक पर बरसठी पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
बरसठी क्षेत्र के एक विद्यालय में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले प्रधानाध्यापक पर पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में बगल के गांव की लड़की कक्षा 8 में पढ़ने के लिए गई थी। दोपहर में लंच के टाइम स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपने कार्यालय में पढ़ाई के बारे में बताने के लिए बुलाया था।