हिलसा: हिलसा के एसडीओ एवं डीएसपी आवास के पास पर्यावरण संरक्षण को लेकर एसडीओ एवं डीएसपी ने किया पौधारोपण
Hilsa, Nalanda | Aug 16, 2024 पर्यावरण संरक्षण को लेकर हिलसा के एसडीओ प्रवीण कुमार एवं डीएसपी सुमित कुमार शुक्रवार को हिलसा के एसडीओ एवं डीएसपी आवास के पास पौधा रोपण करने का काम किया है। इस दौरान एसडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि मनुष्य को पौधे जरूर लगाना चाहिए यही बड़े होकर छाया के साथ फल भी देने का काम करते हैं। डीएसपी सुमित कुमार ने कहा कि बदलते परिवेश में पौधे का होना बहुत जरूरी है।