विप्र फाउंडेशन व ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा जिला मुख्यालय पर ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिलेभर से विप्र समाज के 325 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। चिड़ावा तहसील इकाई अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा व संरक्षक सुभाष शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए।