औरैया: जनपद में बुढ़वा मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तों ने बाबा के दर्शन कर ग्रहण किया प्रसाद
बुढ़वा मंगल के अवसर पर फफूंद रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर धार्मिक आयोजन की धूम रही, सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया और मन्नत पूरी होने पर भी भक्तो ने झंडे चढ़ाए। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण एवं सुंदर कांड पाठ के समापन अवसर पर दोपहर बारह बजे से ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जो देर रात्रि तक चलता रहा ।