गाज़ीपुर: गाजीपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 60 कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर, 1614 लोगों का अंतिम राउंड के लिए हुआ चयन
गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज विकास भवन के पास ऑडिटोरियम परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस रोजगार मेले में करीब 60 कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की।