कानपुर: इंद्रा नगर में धूप खिलते ही बाहर आया मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल, वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
वन विभाग किसी बड़ी घटना होने के इंतजार में है।पिछले कई दिनों से इंदिरा नगर में लगातार मगरमच्छ देखा जा रहा है लेकिन वन विभाग की पकड़ से दूर है।रविवार दोपहर 1बजे धूप मिलते ही मगरमच्छ फिर से क्षेत्र में आ गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कई बार वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन अभी तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया।