मिलक: बिलासपुर बाईपास के पास कोहरे के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दो ट्रक चालक घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती
Milak, Rampur | Jan 14, 2025 बिलासपुर बाईपास के पास दो ट्रैकों कि कोहरे की वजह से आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें दो ट्रक चालक घायल हो गए। एक ट्रक चालक को जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि एक जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना मंगलवार की शाम 7:00 बजे की बताई जा रही है। घटना में घायल हुए एक ट्रक चालक ने घटना की पूरी जानकारी मीडिया को दी है। उसने कहा कोहरे की वजह से यह घटना घटी है।