मिलक: सिलईबड़ा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर किया घायल
Milak, Rampur | Jan 11, 2025 कोतवाली मिलक क्षेत्र के सिलईबड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक दूसरे बाइक सवार युवक को टक्कर मार कर घायल कर दिया है। घायल बाइक सवार युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना शनिवार की दोपहर 12:00 की बताई जा रही है । घटना के तुरंत बाद घायल के परिजन इलाज के लिए घायल युवक को जिला अस्पताल ले आए है। रामपुर म जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।