कटंगी: सिवनी रोड स्थित घर में घुसकर मारपीट, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
नगर के सिवनी रोड़ पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर में घूसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की घटना को अंजाम देकर परिवार के एक युवक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने जिनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है वह घटना के बाद से फरार है।