गोरखपुर: नई दिशा सेवा संस्थान और सुमन सेवा संस्थाओं द्वारा बौद्ध संग्रहालय में आयोजित शहीद सम्मान समारोह
शहीद दिवस के अवसर पर नई दिशा सेवा ट्रस्ट, सुमन सेवा संस्थान एवं बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर (संस्कृति विभाग) द्वारा बौद्ध संग्रहालय के सभागार में आयोजित "शहीद सम्मान समारोह" में अमर वीर सेनानियों के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक परिजनों को "पूर्वाचल रत्न" सम्मान से विभूषित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. शहजानन्द राय रहे।