अमरवाड़ा: पर्यावरण संरक्षण को लेकर शासकीय संस्थाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित कर आवश्यक जानकारी दी गई
अमरवाड़ा के शासकीय संस्थाओं में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वाधान में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विभाग प्रमुख दिगंबर सिंह राजपूत के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि अमरवाड़ा विकासखंड में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा सभी शासकीय संस्थाओं में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर आवश्यक जानकारी दी जा रही है।