कानपुर: साइबर जागरूकता फिल्म 'कॉल 1930' की शूटिंग कानपुर में शुरू, अभिनेता अनु कपूर ने मीडिया से बातचीत में दी जानकारी
कानपुर पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ जनजागरूकता के लिए नई पहल की है। शुक्रवार को 1 बजे से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में लघु फिल्म 'कॉल 1930' की शूटिंग शुरू हुई। यह फिल्म साइबर ठगी के मामलों में त्वरित सहायता देने वाली हेल्पलाइन 1930 के महत्व को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।