घोसी: घोसी प्रखंड में पैक्स चुनाव: नाम वापसी के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस
घोसी प्रखंड में पैक्स चुनाव के मध्य नजर नामांकन के बाद नाम वापसी के अंतिम दिन मंगलवार को कूल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया। नाम वापसी के अंतिम दिन घोसी नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों मे एक प्रत्याशी मनोज शर्मा के द्वारा अपना नाम वापस लिए जाने के कारण राम संतोष शर्मा उर्फ़ साधू जी पैक्स अध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए।