कहरा: बैजनाथपुर थाना के तिरी गांव में सड़क दुर्घटना, 2 की मौत, 9 घायल, 2 बच्चे गंभीर
Kahara, Saharsa | Jul 22, 2025 घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र तिरी गांव के पास की है जहां तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने स्कार्पियो को टक्कर मार दिया। जिसमें सवार 2 की मौत हो गया, दो गंभीर रुप से जख़्मी मासूम बच्चों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। वहीं आंशिक रूप से जख़्मी शेष 7 लोगों को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दिया गया।दो मृतक के शवों का पोस्टमार्टम करवाने पुलिस सदर अस्पताल लाया।