सुलतानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया। शुक्रवार को थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए