वारासिवनी: वारासिवनी में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को राखी बांधी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की बहने मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल के वारासिवनी स्थित निज निवास पर पहुंची, जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री जायसवाल और उनकी धर्मपत्नी को राखी बांधी, इस अवसर पर पूर्व मंत्री जायसवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर निज निवास पर आई प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा।