रविवार की सुबह पथरगामा थाना क्षेत्र के महुआसोल के समीप ऑटो के धक्के से वृद्ध महिला घायल हो गयी। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला का नाम इंदु देवी था उम्र करीब 62 वर्ष थी।पथरगामा के केरवार गांव की रहने वाली थी ।गोड्डा आने के क्रम में ये घटना घटी। महिला का पुत्र गोड्डा पुलिस में है। पोस्टमार्टम नहीं हुआ।