अजयगढ़: मड़ईयन में नाला अवरुद्ध होने से बारिश का पानी गरीबों के घरों में घुसा, ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई
अब पानी ही दुश्मन बन गया है...” — पन्ना जिले के इटवां खास ग्राम पंचायत के जयपाल कालोनी मड़ईयन के ग्रामीण 5 जुलाई को दोपहर की बारिश के बाद इसी दर्द से गुजर रहे हैं। भीषण बारिश के चलते उनके घरों में पानी घुस गया, सामान बह गया और आशियाने की नींव तक हिल गई।