ज़मानिया: बहुतुरा गांव में बीएससी छात्रा खुशी पाण्डेय ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
मरदह थाना क्षेत्र के बहतुरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बीएससी की छात्रा ने अपने ही कमरे में दुपट्टा का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी । मृतका की पहचान खुशी पाण्डेय, पुत्री सुभाष पाण्डेय के रूप में हुई है। मामला बुधवार की देर रात का बताया जा रहा है। रोज की तरह खुशी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी।