कलेर: खरसा में सड़क हादसे में संतोष कुमार की मौत, रामपुर चाय बैरावना के पास तोड़ा दम
Kaler, Arwal | Mar 6, 2026 ग्राम खरसा लोधीपुर निवासी संतोष कुमार की रामपुर चाय के बैरावना के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार शाम को संतोष सड़क पर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संतोष को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।