मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक पार करते समय एक महिला ट्रैन की चपेट मे आने से ट्रैन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई
गुलाबाड़ी रेलवे फाटक पर सुबह 8बजे के समय ट्रैन आने के चलते रेलवे फाटक गिरा हुआ था,तभी एक महिला पैदल रेलवे फाटक के नीचे से निकलकर जल्दी बाजी में रेलवे ट्रैक पार कर रही थी,तभी रामपुर की तरफ से आ रही ट्रैन की चपेट मे आकर कट उसकी मौके पर ही मौत हो गई,घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची कटघर पुलिस ने काफी देर तक महिला की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया।