ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र में नई बस्ती से 19 वर्षीय युवती हुई लापता, पुलिस कर रही तलाश
पपौंध के नई बस्ती की रहने बाली एक 19 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई है। पुलिस ने बताया कि परिजन थाने पहुंचे थे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई है ,जिसमें उन्होंने बताया कि युवती बीना बताएं ही घर से कही चली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार की शाम 6 बजे दी है।