पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक प्रखंडकर्मी को कथित रूप से एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।