मीडिया सैल बागपत ने शनिवार की दोपहर करीब डेढ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि बंदपुर की वृद्धा कांति ने कोतवाली बागपत पुलिस को बताया था कि वह दो दिन पहले अपने घर पर अकेली थी। दो युवक घर पर आए। आरोप है कि तंत्र-मंत्र से आभूषण दोगुना करने का वायदा किया। विश्वास करके उसने अपने सोने के कुंडल सौंप दिए।